CG : भुनेश्वर को ‘तुंहर टोकन’ ऐप से मिली सुविधा, 117 क्विंटल धान विक्रय, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत ग्राम शिलपट्टी के मेहनतकश किसान भुनेश्वर साहू ने इस खरीदी सीजन में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन हासिल किया और कुल 117 क्विंटल धान शासकीय उपार्जन केंद्र में बेचा। डिजिटल टोकन व्यवस्था से उन्हें केंद्र में भीड़-भाड़ और प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से राहत मिली, जिससे खरीदी प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में अधिक सहज और पारदर्शी रही।
    भुनेश्वर साहू बताते हैं कि ऐप से जुड़ी सुविधा ने किसानों के काम को काफी सरल बना दिया है। “अब घर बैठे कुछ ही मिनट में टोकन मिल जाता है और निर्धारित समय के भीतर धान तौल हो जाती है। न अनावश्यक दौड़भाग होती है और न कोई देरी,” उन्होंने कहा। उनका मानना है कि तकनीक से जुड़ने से किसानों का समय भी बच रहा है और खरीदी केंद्रों की व्यवस्था भी बेहतर हो रही है, जिससे उत्पादन और विपणन दोनों में गति आई है।

    धान विक्रय के बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को बड़ी आर्थिक मजबूती दी है। प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने सबसे पहले खेती से संबंधित कर्ज़ चुकाने में किया, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ। साथ ही, उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए राशि सुरक्षित रखी और शेष धनराशि को आगामी कृषि सीजन की तैयारी उन्नत बीज, खाद, कृषि उपकरण और खेत सुधार कार्य में निवेश

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

16 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

36 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

44 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago