छत्तीसगढ़

CG : मंत्री ने सड़क में बैठे तेंदुआ का वीडियो किया पोस्ट, अफसरों ने बता दिया फेक …

बस्तर। जिले में बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर एक तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर इसे शेयर किया है। जिसमें बीच सड़क तेंदुआ बहुत देर तक बैठा रहा। गाड़ी में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया।

जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी का लाइट पड़ने के बावजूद भी तेंदुआ सड़क पर ही दैर तक बैठा रहा। हालांकि, वन विभाग ने वीडियो को फर्जी बताते हुए दावे को खारिज कर दिया है। घटना कब और कहां की है इसकी जांच की जा रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कई वाहन चालकों ने रात में आवाजाही को लेकर चिंता जताई। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारसूर–चित्रकोट मार्ग और आसपास के जंगलों में फिलहाल तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा न करें। किसी भी वन्यजीव के दिखने की सूचना सीधे वन विभाग या नजदीकी थाने को दें। विभाग ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो कहां और कब का है।

kgnews

Recent Posts

CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

जांजगीर-चांपा. जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला जेल के अंदर एक…

6 minutes ago
CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के…

16 minutes ago
CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

19 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

27 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

29 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

30 minutes ago