सूरजपुर, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं आमजनों के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं किया जाना है। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक सहित अनेक अकादमिक गतिविधियाँ की जायेगी। परिचर्चा का विषय- “लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति’’ क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे हैं, वहीं निबंध प्रतियोगिता का विषय- “लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका”। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रतियोगिताएँ भी संस्था की सहमति से कराई जाएंगी। उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें छात्र-छात्राएँ मतदान से संबंधित प्रेरक नारे तैयार करेंगे और 15 से 30 सेकंड का छोटा वीडियो बनाकर प्रस्तुत करेंगे। नारे पूरी तरह मौलिक एवं स्वलिखित होने चाहिए, नकल किए गए नारे मान्य नहीं होंगे।
प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले छात्र अपने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे। वीडियो पोस्ट करते समय #GoRegister और #GoVerify का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा @CEOChhattisgarh को टैग करना होगा।
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की…
रायपुर । तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले…
रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के…
कोरबा। जिले के दादर में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले के दौरान उस समय हड़कंप मच…
बलरामपुर। हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां हाथी ने शुक्रवार की रात एक…
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को…