CG : मतदाता जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हेतु उच्च शैक्षणिक संस्थानों में ’स्वीप’ गतिविधियों का आयोजन

सूरजपुर, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं आमजनों के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं किया जाना है। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक सहित अनेक अकादमिक गतिविधियाँ की जायेगी। परिचर्चा का विषय- “लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति’’ क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे हैं, वहीं निबंध प्रतियोगिता का विषय- “लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका”। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रतियोगिताएँ भी संस्था की सहमति से कराई जाएंगी। उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें छात्र-छात्राएँ मतदान से संबंधित प्रेरक नारे तैयार करेंगे और 15 से 30 सेकंड का छोटा वीडियो बनाकर प्रस्तुत करेंगे। नारे पूरी तरह मौलिक एवं स्वलिखित होने चाहिए, नकल किए गए नारे मान्य नहीं होंगे।
प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले छात्र अपने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे। वीडियो पोस्ट करते समय  #GoRegister और  #GoVerify  का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा @CEOChhattisgarh  को टैग करना होगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : महावीर वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन, नौनिहालों को होगी सुविधा…

राजनांदगांव : महावीर वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन, नौनिहालों को होगी सुविधा…

राजनांदगांव | नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 महावीर वार्ड में प्रस्तावित नवीन आंगनबाड़ी भवन…

8 seconds ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

राजनांदगांव । जिले में लगातार बारिश और मौसम में बदलाव के कारण उल्टी-दस्त तथा वायरल…

2 minutes ago
CG : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग । सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से…

5 minutes ago
CG : CAG रिपोर्ट से खुली पंचायत व्यवस्था की पोल, 61% पद खाली, 3,243 करोड़ की कमी का दावा …

CG : CAG रिपोर्ट से खुली पंचायत व्यवस्था की पोल, 61% पद खाली, 3,243 करोड़ की कमी का दावा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकायों के कामकाज पर भारत के नियंत्रक…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश से फिर शहर की सड़कों पर जलजमाव, पैदल चलना भी मुश्किल…

राजनांदगांव : बारिश से फिर शहर की सड़कों पर जलजमाव, पैदल चलना भी मुश्किल…

राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर फिर जलभराव…

10 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडर टूटे, मटेरियल सड़क पर बिखरा, खतरा…

राजनांदगांव : डिवाइडर टूटे, मटेरियल सड़क पर बिखरा, खतरा…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख सड़कों के डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से उनका कंक्रीट और…

13 minutes ago