CG : मरीज को ले जा रही एंबुलेंस का स्टीयरिंग रॉड टूटा, शराब दुकान के पास हुआ हादसा

कोरबा जिले के रामपुर शराब दुकान के पास 108 संजीवनी एक्सप्रेस का स्टीयरिंग रॉड टूटकर अलग हो गया। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। गनीमत ये रही कि मरीज को कुछ नहीं हुआ। बाद में मरीज को दूसरी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले जाया गया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर बस्ती में एक परिवार रहता है। इस परिवार में बुजुर्ग महिला की तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर ईएमटी टिकेश्वर के साथ पायलट नरेश कुमार संजीवनी एक्सप्रेस क्रमांक सीजी 04 एनसी 7389 लेकर रवाना हो गए।

उन्होंने रामपुर से मरीज और उसके परिजन को लिया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। तभी तानसेन चौक से बालको की ओर जाने वाले मार्ग पर रामपुर शराब दुकान के पास एंबुलेंस का स्टीयरिंग रॉड टूटकर अलग हो गया। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। किसी तरह चालक ने सड़क किनारे पहुंचने के बाद एंबुलेंस को कंट्रोल करने में सफलता पाई। इस बीच मरीज और उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने सड़क किनारे एंबुलेंस के रुकने पर राहत की सांस ली।

kgnews

Recent Posts

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

2 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

6 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

12 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

17 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

21 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

25 minutes ago