माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं 01 मार्च से
जिले के 16 हजार 436 परीक्षार्थी होंगे शामिल
59 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा
बलरामपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 01 मार्च से प्रारंभ होगा और यह परीक्षा 28 मार्च 2025 तक चलेगा। इसी प्रकार हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 03 मार्च से 24 मार्च तक होगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 59 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जहां 10वीं के 9373 एवं 12वीं के 7063 कुल 16 हजार 436 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों में सतत निगरानी, निरीक्षण एवं अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल का गठन भी किया गया है।
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…
रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…