छत्तीसगढ़

CG : मामला रफा-दफा करने मांगे ढाई लाख, ASI और प्रधान आरक्षक सस्पेंड…

कोरबा। दीपका थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को रिश्वतखोरी के आरोप में पुलिस अधीक्षक (SP) ने निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई तब हुई जब अर्जुन दास कुलदीप, निवासी खुसरूडीह विजय नगर, ने शिकायत दर्ज कराई कि दीपका थाने के अधिकारियों ने उसके बेटे से एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में ₹2.40 लाख की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), दर्री से करवाई गई।

जांच के दौरान 2 सितंबर 2024 के CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसमें ASI परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे और एक सैनिक महेश राम राठौर का आचरण संदिग्ध पाया गया।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ASI परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा निर्धारित किया गया है, और उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…

15 minutes ago
“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के…

30 minutes ago
मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

मानसून में खतरे की जद में इंदौर, खतरनाक मकानों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

 इंदौर  हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन…

50 minutes ago
MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

1 hour ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

1 hour ago