बैकुंठपुर। शासकीय हेचरी सेंटर बैकुंठपुर में एविएन इन्फ्लुएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं. कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिला स्तरीय कॉम्बेक्ट टीम को प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया है. फिलहाल हेचरी और आसपास के इलाके में मुर्गी व अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
1 अप्रैल को हेचरी के 20 कर्मचारियों के नेजल स्वाब के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स रायपुर भेजे गए हैं. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बर्ड फ्लू से निपटने के लिए ओसिल्टामिविर जैसी आवश्यक. दवाओं और जांच सामग्री की मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.
बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल…
रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…
बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…
भोपाल भारत के विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसके लाभ गांवों,…
भोपाल मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…