छत्तीसगढ़

CG : रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों को मिलेगी डिजी यात्रा की सुविधा

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सोमवार से ‘डिजी यात्रा’की सुविधा मिलेगी।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मुख्यालय के निर्देश पर रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन इस नई सुविधा का ‘ट्रायल’ सोमवार से शुरू कर दिया गया है।रायपुर एयरपोर्ट की एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग के डिपार्चर गेट, सिक्युरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर स्कैनर लगाए गए हैं। प्रदेश के हवाई यात्रियों को यह सुविधा पहले चरण में ‘विस्तारा’ एयरलाइंस से यात्रा करने पर ही मिलेगी? इसके माध्यम से यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने, सिक्युरिटी जांच और बोर्डिंग गेट पर लगने वाली कतार की लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए यात्रियों को डिजी यात्रा एप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर फोटो और टिकट इंपोर्ट करना होगा।

फिर एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री वहां स्कैनर मशीन में जाकर क्यू आर कोड की तरह अपने मोबाइल को शो कर चेक इन काउंटर तक सीधे जा सकेगे। इसमें यात्री के चेहरे की पहचान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से की जाती है।इस सेवा से यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबी कतारों में खड़े होने और बार बार डाक्यूमेंट दिखाने की लंबी प्रोसेस से राहत मिलती है। डीजी यात्रा एप के माध्यम से यात्री को एयरपोर्ट पर लगे बारकोड स्कैन करना होता है। जिससे यात्री अपने डाक्यूमेंट सीधे एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनी को दिखा सकता है। यह डाटा एनक्रिप्टेड होता है। यात्री को आधार नंबर के हिसाब से एनरोलमेंट करने का मौका मिलता है। साथ ही अपनी फोटो व डिटेल भी अपलोड करने होती है।इसके बाद बोर्डिंग पास को स्कैन करते ही आपकी जानकारी एयरपोर्ट के साथ साझा कर दी जाती है। ई-गेट पर यात्री बारकोड स्कैन करना होगा। ई-गेट पर मौजूद फेशियल रिकग्रिशन सिस्टम यात्री की पहचान एआई से करेगा।यह ऐच्छिक सेवा है। यह सुविधा देश के 11 अन्य शहरों में भी उपलब्ध है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…

39 seconds ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…

9 minutes ago
राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…

14 minutes ago
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों…

22 minutes ago
गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

11 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

11 hours ago