सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कैंपस में एक युवती की अर्धनग्न सड़ी-गली लाश मिली है। उसका सिर धड़ से अलग था। कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, KVK कैंपस के ब्लॉक-3 के पास मंगलवार को शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, इलाके के लोग लकड़ी लेने के लिए गए थे। तभी झाड़ियों के पास से बदबू आ रही थी। लोग जब पास पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुकमा थाने से जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि, पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। सिर भी शव से अलग मिला है। जिस जगह शव पड़ा हुआ था वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। पुलिस की माने तो शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह लाश करीब 10 दिन पुरानी है।
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…
बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…
धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…
भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…
अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…