जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड
रायपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंर्तगत मुंगेली जिला के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया।सीमा ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिविर में आकर उन्हें उज्जवला योजना के तहत गैस सिलैंडर और चूल्हा दिया गया है। अब उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुएं से भी मुक्ति मिल गयी है। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…