CG : विशेष ग्राम सभा का आयोजन 24 अप्रैल को …

दुर्ग। पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ, जो ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन की सशक्त नींव का प्रतीक है। इसी के तहत 24 अप्रैल 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। विशेष ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप मुख्यमंत्री का 20 मिनट का रिकॉर्डेड संदेश ग्राम पंचायत स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

ग्राम संपदा ऐप में ग्राम की समस्त परिसंपत्तियों के अपलोड का संकल्प लिया जाएगा तथा “आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत (हमारा कोष-हमारा अधिकार)” के तहत समर्थ पोर्टल में शत-प्रतिशत कर आरोपण एवं वसूली का संकल्प पारित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम के ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों-जैसे कलाकार, नर्तक, खिलाड़ी अथवा अन्य विधाओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं बीएलजी (लखपति दीदी) का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए तैयार पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स स्कोर कार्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया जाएगा तथा सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों में साफ-सफाई की जाएगी। ग्राम सभा में सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, आदर्श ग्राम पंचायत के निर्माण तथा “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्राम सभा को सफल बनाएं।

kgnews

Recent Posts

CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के…

1 minute ago
CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

5 minutes ago
CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक…

16 minutes ago
CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

महासमुंद। नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट…

20 minutes ago
CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने…

27 minutes ago
CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त…

31 minutes ago