CG : शिक्षकों की कमी दूर करने ,स्कूलों में होगी वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था…

बलौदाबाजार । शिक्षकों की कमी को दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके तहत डीएमएफ मद से शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु जिले में 453 वैकल्पपिक शिक्षक रखे जाएंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रक्रिया के सम्बन्ध में शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली।उन्होंने वैकल्पिक शिक्षकों के लिए निर्धारित मानदण्ड एवं सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी ने कहा क़ि शिक्षकों की कमी को दूर करने यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह व्यवस्था वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए होग़ा। वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था मानदेय पर स्थानीय शाला प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा निर्धारित योग्यताधारी युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा क़ि मानदेय पर शिक्षको की व्यवस्था से जहाँ विद्यार्थियों को शिक्षक मिलेंगे वहीं गाँव के आस-पास रहने वाले बेरोजगार युवाओं को सेवा का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियो को शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था 15 नवम्बर तक पूर्ण कराने तथा आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु तैयारी के लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिये। बताया गया क़ि डीएमएफ के तहत वर्तमान शिक्षा सत्र हेतु 49 प्राथमिक शालाओं में 58 शिक्षक,107 माध्यमिक शालाओं में 147 शिक्षक, 40 हाई स्कूल में 70 शिक्षक, 75 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 166 वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही विकासखंडो में कुल 10 कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं जिला कार्यालय में 2कंप्यूटर ऑपरेटर भी रखें जाएंगे। इस तरह कुल 453 वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। वैकल्पिक शिक्षकों को प्राथमिक शाला हेतु 5000 रुपये, माध्यमिक शाला हेतु 6000 रुपये तथा हाई स्कूल,हायर सेकेण्डरी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर हेतु 7-7 हजार रुपये मानदेय देय होग़ा। वैकल्पिक शिक्षकों के मानदेय हेतु डीएमएफ मद से लगभग 2 करोड़ रुपये की स्वकृति दी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago