CG : सागौन लकड़ी की परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार …

बलौदाबाजार । वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत गश्ती दल द्वारा अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया और जब्ती की कार्यवाही की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा के अगुवाई में गश्ती दल द्वारा देवरूम वनोपज जांच नाका के समीप एक सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली ( नीला रंग ) को विनिर्दिष्ट प्रजाति की सागौन लकड़ी (4 नगए कुल 0.443 घनमीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन में लकड़ी परिवहन संबंधी किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर ग्राम आरोपी लवकेश पिता सुमन यादव ( आयु 27 वर्ष )एवं भूपेन्द्र पिता भगतराम नायक (आयु 40 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम देवरूम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

अवैध रूप से सागौन लठ्ठा परिवहन करने के प्रकरण में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन )अधिनियम 1969 की धारा 5(1), 15(2),एवं 16 (क) के उल्लंघन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गई है। बताया गया कि वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती दलों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

39 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

54 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago