जांजगीर-चांपा। जिले के कचंदा गांव में जंगली सुअर मारने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हुई है, जबकि दूसरा नाबालिग घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 31 दिसंबर 2024 को ग्राम कचंदा के जंगल में अज्ञात लोगों ने तालाब किनारे लगे 11 केवी के ट्रांसफार्मर से जंगली सुअर मारने के लिए जाल बिछाया था। जिसमें गांव के 3 नाबालिग लड़के शौच के लिए पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया। जिसमें यशु यादव का घुटना जल है। वहीं, हरीश सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीसरा नाबालिग बच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
आज बुधवार की सुबह पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस शिवरीनारायण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…