CG : संतोषी नगर ब्रिज में बड़ा हादसा, ट्रक नीचे गिरा …
रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावासोकपिट और मैजिक पिट निर्माण…
भिलाईनगर । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई…
शिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य…
विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देशनवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय…
राजनांदगांव । जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में लापरवाही के आरोपों पर…
दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य…