छत्तीसगढ़

CG : सड़क किनारे लगे बेतरतीब प्रचार सामाग्री को रिसाली निगम ने किया जब्त

भिलाई । सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान सजाने और बिना अनुमति प्रचार सामाग्री लगाने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर तोड़ू विभाग की टीम ने पैदल मार्च किया। 90 से ज्यादा प्रचार सामाग्री को जब्त किया गया।

राजस्व विभाग के तोड़ फोड़ प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि लागातार शिकायतें मिल रही थी कि शाम के समय मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति रहती है। दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से रखे प्रचार सामाग्री और सामानों की वजह से यह स्थिति बन रही है। समझाईश के बाद भी स्थिति नहीं सुधारने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे, विवेकरंगनाथ, किशोर रामटेके, टेकराम हरिन्द्रवार, जय साहू, डिलेश साहू, आदि शामिल थे।

ठेले को हटाया:-

जोहार चैक से गुप्ता फर्नीचर तक चले कार्रवाई में निगम कर्मचारियों ने सड़क पर लगे चाय, नास्ता, दोसा ठेला को चेतावनी देकर हटाया। वही हुज्जत

करने पर चार ठेला को जब्त किया गया। 

इनसे वसूला जुर्माना:-

गंदगी फैलाने पर भिलाई मसाला उद्योग, सड़क बाधा करने पर अभिषेक जयसवाल, किसन सचदेव से 500-500 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि दोबारा गलती करने पर दो गुना अर्थदण्ड की राशि वसूल की जाएगी

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

23 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

28 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

38 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

59 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

1 hour ago