छत्तीसगढ़

CG : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रगति पर…

जिला स्तरीय टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, 37 किसानों का 2140 क्विंटल धान समर्पित

धमतरी,धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु एवं प्रगति के साथ संचालित किया जा रहा है। पंजीकृत समस्त किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई है। किसानों द्वारा उपार्जित धान का पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

    अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी के पर्यवेक्षण में तथा एसडीएम नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम एवं तहसीलदार नगरी के मार्गदर्शन में दिनांक 10 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा तहसील नगरी अंतर्गत लैम्प्स गट्टासिल्ली के धान उपार्जन केंद्र गट्टासिल्ली एवं करैहा के आश्रित ग्रामों में किसानों के रकबा एवं धान समर्पण की जांच की गई।

   निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र गट्टासिल्ली अंतर्गत ग्राम गट्टासिल्ली के 06 किसानों के 8.10 हेक्टेयर, ग्राम घोटगांव के 07 किसानों के 15.72 हेक्टेयर तथा ग्राम सरईटोंला (रैयत) के 04 किसानों के 8.12 हेक्टेयर रकबा का परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 17 किसानों के 31.94 हेक्टेयर रकबे का सत्यापन किया गया।

    इसी प्रकार उपार्जन केंद्र करैहा अंतर्गत ग्राम करैहा के 20 किसानों के 9.70 हेक्टेयर रकबे का परीक्षण किया गया। दोनों उपार्जन केंद्रों में कुल 37 किसानों के 41.64 हेक्टेयर (102.89 एकड़) क्षेत्र में उपजित कुल 2140 क्विंटल धान के समर्पण हेतु फार्म भरवाए गए।

      जिला स्तरीय निरीक्षण टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक (आरआई), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ), पटवारी एवं ग्राम कोटवार की उपस्थिति रही। निरीक्षण के दौरान किसानों को धान उपार्जन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं समयसीमा की जानकारी भी दी गई।

   जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र किसानों का धान समर्थन मूल्य पर समय पर खरीदा जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं किसान हित सर्वोपरि रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

2 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

23 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

27 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

30 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

33 minutes ago
बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा

बालाघाट  बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में महिलाएं पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने…

33 minutes ago