CG : सुप्रीम कोर्ट में मामला, हाईकोर्ट ने दखल देने से किया इनकार …

बिलासपुर। प्रदेश के 23 जिलों की अदालतों में शौचालय और पानी की बदहाली को लेकर जनहित याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि इसी विषय पर सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही कार्यवाही चल रही है।

समान मामले में दो जगह सुनवाई उचित नहीं है। छत्तीसगढ़ और दिल्ली में वकालत करने वाले अधिवक्ता प्रवीण वारे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी, कहा कि राज्य के सभी 23 जिला न्यायालयों और उनके अधीनस्थ अदालतों में शौचालयों और पीने के पानी की स्थिति खराब है। यह भी कहा कि रायपुर जिला न्यायालय सहित अन्य अदालतों में दिव्यांगों, महिलाओं और विशेषकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अलग और स्वच्छ शौचालयों की कमी है।

रायपुर कोर्ट में साफ-सफाई के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह सामने आया कि वहां रखरखाव और निरीक्षण का कोई भी रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से उपलब्ध नहीं है। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट परिसरों में पानी की गुणवत्ता की जांच हो, बायो-टॉयलेट और सैनिटरी पैड डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा एक प्रभावी शिकायत निवारण सिस्टम बनाया जाए।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट राजीब कलिता विरुद्ध भारत सरकार मामले में पहले ही देशभर की अदालतों के लिए कड़े निर्देश जारी कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने हर हाई कोर्ट में एक विशेष समिति बनाने का आदेश दिया है, जिसमें जज और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। समिति बुनियादी सुविधाओं की निगरानी करेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने…

7 minutes ago
CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…

16 minutes ago
CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना…

21 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं…

36 minutes ago
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

मोहला. मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत…

38 minutes ago