इंदौर के पूर्व विधायक समेत कई उद्योगपति और व्यापारी दुबई में फंसे, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से बढ़ा संकट

इंदौर.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने के चलते दुबई आने-जाने वाली कई उड़ानें रद कर दी गई हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत शहर के कई उद्योगपति और व्यापारी दुबई में फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंदौर आने वाली Air India Express की फ्लाइट संख्या IX-256 अचानक रद कर दी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय तनाव के बीच दुबई में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि एहतियातन दुबई के एयरपोर्ट संचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसका असर भारत लौटने वाले यात्रियों, खासकर मध्य प्रदेश के लोगों पर पड़ा है।

शादी समारोह में गए थे दुबई
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक संजय शुक्ला एक निजी शादी समारोह में शामिल होने दुबई गए थे। उनके साथ पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल सहित इंदौर के कई प्रमुख कारोबारी भी मौजूद हैं। फ्लाइट रद होने के बाद सभी वहीं रुके हुए हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
स्थिति को लेकर इंदौर में उनके परिजनों और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। इस बीच संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सभी को आश्वस्त किया। उन्होंने लिखा कि वे, उनके पुत्र आकाश और उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद है, जिससे उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पाई है। दुबई सरकार और भारत सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलने की बात भी उन्होंने कही। पोस्ट में उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे किसी प्रकार की चिंता न करें और परिस्थितियां सामान्य होते ही वे जल्द इंदौर लौटेंगे। 

Admin

Recent Posts

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने…

8 minutes ago
CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

11 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…

18 minutes ago
CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना…

22 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं…

38 minutes ago
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

मोहला. मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत…

39 minutes ago