CG : सुबह-सुबह 90 गुंडे-बदमाशों को पुलिस ने उठाया …

बिलासपुर। शहर में अपराध, चाकूबाजी और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुबह सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष अभियान चलाया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान 90 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच की गई। एएसपी पकंज पटेल ने बताया कि जांच के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 12 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। अभियान के दौरान दो व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़े गए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसके बाद रविवार सुबह शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 90 संदिग्ध और आदतन बदमाशों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन किया। जांच के बाद 76 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 12 आदतन बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। अभियान के दौरान दो लोगों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार भी बरामद हुए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चाकूबाजों और निगरानी बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों का भी सत्यापन किया।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

6 minutes ago
CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

13 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी…

18 minutes ago
CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

बालोद। जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

21 minutes ago
10 साल बाद MSME विभाग में 217 कर्मचारियों को प्रमोशन, 116 नए पदों पर भर्ती का भी रास्ता साफ

10 साल बाद MSME विभाग में 217 कर्मचारियों को प्रमोशन, 116 नए पदों पर भर्ती का भी रास्ता साफ

भोपाल मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में लंबे समय से…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल

छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने विशेष सम्मान…

24 minutes ago