दुर्ग, जिले में बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में स्कार्पियो के अंदर कई खाली और भरी बियर की बोतलें मिली है। जिससे आशंका है कि वो नशे में थे। घटना मोहन नगर थाना इलाके की है। मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, 7 मई बुधवार देर रात को ग्रीन चौक के पास स्कार्पियो CG 08 AR 8822 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों का गंभीर चोटें आई।
पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक तीनों घायलों को आईसीयू में रखा गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दुर्घटना स्कार्पियो ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर स्कार्पियो को जब्त कर जांच कर रही है। मोहन नगर पुलिस ने जब स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर बियर की खाली और भरी बोतलें पाई गईं। गाड़ी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।za
कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…
मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…
सिवनी मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…
जबलपुर बरगी बांध में 42 सालों बाद इतना पानी कम हो गया है कि बांध…
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…