छत्तीसगढ़

CG : 09 मई को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा शक्ति सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चैक बाउंस प्रकरण, परिवारिक विवाद, दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूारों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने बताया कि हाईब्रिड लोक अदालत के माध्यम से पुनः पक्षकारगण को यह अवसर प्रदान हो रहा है कि वे राजीनामा योग्य प्रकरणों में अपनी आपसी सहमति के आधार पर अपने मध्य के विवाद का अंत कर सकते हैं। पक्षकार मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय, जहां उनका प्रकरण लंबित है, के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होने के अलावा वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं।

इस प्रकार न्यायालय में आए बिना भी अपने मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के अंतर्गत सभी न्यायालयों तथा व्यवहार न्यायालय सीतापुर में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से अपने अपने विवाद का निराकरण करा कर अपने मध्य के मतभेदों को समाप्त करने के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करें।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में …

CG : बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में …

रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो…

9 minutes ago
CG : 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित …

CG : 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित …

बालोद। जिले में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु…

13 minutes ago
माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम…

21 minutes ago
CG : 12 जुलाई को सूबेदार-उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा …

CG : 12 जुलाई को सूबेदार-उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा …

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का…

25 minutes ago
CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

28 minutes ago
ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन

ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन

ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के…

32 minutes ago