जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट थाने से हटा कर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना करपावंड, निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना, निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस नियंत्रण डीपीसीआर 112 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक रविंद्र मंडावी, उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।
रायपुर । मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो…
गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए दूध से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा । जिले के अमरकंटक में आकाशीय बिजली ने दो युवक युवतियों की जान…
चायत घुमका में आयोजित भाजपा की विशाल चुनावी जनसभा में इस बात का सबूत रही…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 30 मई को जनगणना के पहले चरण का समापन हो गया है।…