CG : 4 लोगों को ट्रक ने लिया चपेट में, दो की मौत …

रायगढ़। सड़क दुर्घटना में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दंपत्ति रायगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी ट्रक के चालक ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे पिता और उसके 7 साल के उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी व दूसरा बेटा घायल हो गया।

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पठान कॉलोनी पूंजीपथरा का रहने वाला मोहम्मद असरफ कुरैशी 32 साल का पूंजीपथरा में मुर्गा काटने के दुकान का संचालन करता है। मंगलवार की दोपहर को वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रायगढ़ आ रहा था।

तभी रास्ते में तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे असरफ व उसके बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी 7 साल की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंच। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम और घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…

33 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 687.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 53.4 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

34 minutes ago
राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव : विभागीय जांच के निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368…

36 minutes ago
रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों…

1 hour ago
मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

           मोहला ।   राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य…

1 hour ago
मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय…

1 hour ago