छत्तीसगढ़

CG : 8 फिट का अजगर दिखा मेले में, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप…

कोरबा। जिले के दादर में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मेले के पास बिजली के तार पर एक विशाल अजगर दिखाई दिया। करीब 8 फीट लंबा यह अजगर देख श्रद्धालुओं और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका थी। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा वन मंडल की अधिकृत रेस्क्यू टीम हरकत में आई।

टीम प्रभारी जितेंद्र सारथी अपने साथियों राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी, साहिल और बॉबी के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया ताकि अजगर घबराकर इधर-उधर न भागे और किसी को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद पूरी सावधानी, धैर्य और तकनीकी कौशल के साथ टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया।

काफी मशक्कत के बाद बिजली के तार से अजगर को सुरक्षित उतारा गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से कोरबा के निकटवर्ती प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

3 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…

18 minutes ago
CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

27 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

1 hour ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

1 hour ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

1 hour ago