छत्तीसगढ़

CG : IPS जीपी सिंह के खिलाफ थाने में दर्ज FIR रद्द

बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन का बिल्डर सिंघानिया से व्यावसायिक लेन देन को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान सिंघानिया ने सेन के सामने आईपीएस जीपी सिंह को फोन करने की बात कही, मगर फोन पर कोई बात नहीं हुई थी. इसके 6 साल बाद 2021 में कमल सेन ने सुपेला थाने में एक एफआईआर दर्ज कराकर कहा कि जीपी सिंह ने उनसे 20 लाख की मांग करते हुए धमकी दी है. कमल सेन के आवेदन पर भिलाई के सुपेला थाना में जीपी सिंह के खिलाफ भयादोहन का अपराध दर्ज किया गया. इस एफआईआर को निरस्त करने आईपीएस सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने माना कि 6 साल बाद जाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जो एक काफी लम्बा समय है. इसके साथ ही किसी लोक सेवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने धारा 197 में अनुमति लेनी होती है, जो नहीं किया गया. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस एफआईआर पर रोक लगाई है. बता दें कि आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ कांग्रेस शासन काल में अलग-अलग मामले में जुर्म दर्ज किया गया. उन्हें जेल भी भेजा गया और बर्खास्त कर दिया गया था. इसके खिलाफ उन्होंने कैट में अपील पेश की. कैट ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए राज्य शासन को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को चार सप्ताह में निरस्त कर बहाल करने का आदेश दिया है.

kgnews

Recent Posts

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

3 minutes ago
CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

रायगढ़। वनमंडल ने जंगली हाथियों को प्रताड़ित करने और वन्यजीवों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने…

7 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज …

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज …

रायपुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में बीते मई महीने में संपन्न हुई प्राध्यापक भर्ती…

10 minutes ago
CG : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री…

15 minutes ago
‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

48 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

1 hour ago