CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशील पहल..

राज्य शासन ने प्रदेशभर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 353 नवीन पदों की स्वीकृति दी है। इनमें भृत्य के 275, सफाई कामगार के 21, कुली के 19, तृतीय श्रेणी के सात, चौकीदार और माली के पांच-पांच, वाहन चालक का एक तथा 20 अन्य पद शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर संभाग के लिए 102 पद, दुर्ग संभाग के लिए 144 पद, बिलासपुर संभाग के लिए 78 पद, सरगुजा संभाग के लिए 16 पद तथा बस्तर संभाग के लिए 13 पद मंजूर किए गए हैं।

शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधानों के तहत शासकीय नौकरी में कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी की सेवानिवृत्ति के पूर्व मृत्यु के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाती है। इसके माध्यम से कर्मचारी के परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित अधिकांश प्रकरण कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के हैं, जो वर्तमान में लंबित हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठकों में नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए थे। निकायों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए नए पद स्वीकृत कर नियुक्ति की कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए हैं। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित रहने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन द्वारा इसके लिए नए पद मंजूर कर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही निकायों को विभिन्न कार्यों के लिए कर्मचारी भी मिलेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : पड़ोसी किसानों की सफलता से प्रेरित होकर पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे किसान समयलाल …

CG : पड़ोसी किसानों की सफलता से प्रेरित होकर पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे किसान समयलाल …

एमसीबी । कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के…

7 seconds ago
CG : छात्राओं को मिली करियर की नई दिशा, युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सत्र …

CG : छात्राओं को मिली करियर की नई दिशा, युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सत्र …

एमसीबी । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा,…

3 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावासोकपिट और मैजिक पिट निर्माण…

4 minutes ago
CG : बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर …

CG : बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर …

भिलाईनगर । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई…

6 minutes ago
CG : मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छिंदगढ़ में जुटे सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…

CG : मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छिंदगढ़ में जुटे सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…

शिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य…

9 minutes ago
CG : कलेक्टर अमित कुमार ने किया छिंदगढ़ और तोंगपाल का सघन दौरा…

CG : कलेक्टर अमित कुमार ने किया छिंदगढ़ और तोंगपाल का सघन दौरा…

विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देशनवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय…

12 minutes ago