CG : कोरिया में मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों के ’फेस ऑथेंटिकेशन’ से लग रही हाजिरी

कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी कदम

कोरिया , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली एवं कमिश्नर मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पंजीकृत श्रमिकों के लिए चल रहे प्रत्येक कार्यस्थल पर आज से फेस अथेंटिकेशन प्रक्रिया अपनाकर हाजिरी लगाने का कार्य आरंभ हो गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत तकनीकी के प्रयोग से पारदर्शिता की ओर आगे बढ़ते हुए जल्द यह पूरी योजना वीबी जी राम जी में उन्नत हो जाएगी। कोरिया जिले में आज सभी ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों मे संलग्न प्रत्येक श्रमिक की आनलाइन हाजिरी फेस अथेंटिकेशन प्रक्रिया के तहत की जा रही है। यह सभी निर्माण एजेंसियो कें अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए भी अनिवार्य हो गई है। 

’ईकेवाईसी से सभी श्रमिक अपडेट’
आनलाइन पोर्टल पर श्रमिकों के दर्ज डेटा अनुसार कोरिया जिले के सभी 55 हजार पंजीकृत श्रमिक परिवारों के सत्यापन का कार्य कराया गया। सभी श्रमिकों को उनके आधार कार्ड और खाते के अनुसार ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सत्यापन का कार्य पूर्ण किया गया है। अब इन परिवारों के श्रमिकों को आज से प्रत्येक कार्यस्थल पर अपने फेस अथेंटिकेशन के माध्यम से हाजिरी लगाने की कार्यवाही से जोड़ लिया गया है। 

’श्रमिक के लिए सत्यापन अनिवार्य’
महात्मा गांधी नरेगा जो अब वीबी जी राम जी के उन्नत तौर पर लागू होने जा रही है उसमें प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक के लिए उसके जॉब कार्ड का सत्यापन और नवीनीकरण हेतु ईकेवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मार्च 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत केवल उन्हीं श्रमिकों के नाम मस्टररोल में शामिल किए जाएंगे, जिनका ईकेवाईसी पूर्ण हो चुका है।

’एनएमएमएस ऐप के जरिए डिजिटल हाजिरी’
राज्य शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 01 मार्च 2026 से जारी होने वाले मस्टररोल में श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप के माध्यम से ’फेस ऑथेंटिकेशन’ (चेहरा प्रमाणीकरण) आधारित प्रक्रिया द्वारा ही दर्ज की जा रही है। प्रत्येक कार्यस्थल पर इस नई तकनीक के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्व से ही जिला और जनपद स्तर के प्रोग्रामर्स को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया और इन्होने जिले में कार्यरत प्रत्येक तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, बीएफटी और मेट को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित किया है। यह प्रक्रिया सभी निर्माण एजेंसियों में चल रहे कार्यों में भी अनिवार्य तौर पर लागू कर दी गई है। 

’तकनीकी से बढ़ी पारदर्शिता’
कोरिया जिले में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लागू फेस अथेंटिकेशन हाजिरी के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि वीबीजीरामजी के उन्नत स्वरूप में आगे बढ़ती हुई इस योजना में तकनीकी के प्रयोग से पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सभी कार्यक्रम अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक श्रमिक का ईकेवाईसी पूर्ण रखें जिससे कोई भी श्रमिक कार्य की मांग से वंचित ना हो। उन्होने बताया कि इस तरीके को अपनाने से श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान पाने में आसानी होगी।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

8 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

8 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

8 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

8 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

8 hours ago