बिलासपुर, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला दीनदयाल कॉलोनी में मंगलवार को दो महिलाओं के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। बात बढ़ते-बढ़ते तू-तू, मैं-मैं में बदल गई और फिर अचानक एक महिला ने दूसरी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना ने कॉलोनीवासियों को हैरान कर दिया है और यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर हिंसा क्यों बढ़ रही है खासकर रिहायशी इलाकों में।
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…
भोपाल मध्यप्रदेश ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किमध्यप्रदेश में गारमेंट सेक्टर में धार जिले…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने उद्योग और कारोबार को प्रोत्साहन…