छत्तीसगढ़

CG : चिल्हाटी में वाटर शेड रथ यात्रा का आयोजन…

वाटर शेड रथ यात्रा ने ग्रामीणों में जल संरक्षण की अलख जगाई

मोहला। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025 को जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंबागढ़ चौकी विकासखंड ग्राम चिल्हाटी में जल ग्रहण परियोजना के अंतर्गत माइक्रोवॉटर शेड क्षेत्र में वाटर शेड रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जलग्रहण क्षेत्रों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना था। यात्रा का स्वागत स्थानीय ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों, बच्चों और किसानों ने बड़ी खुशी से किया और इस अभियान को लेकर उनके बीच गहरी जागरूकता देखी गई।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली, श्रमदान, जल संरक्षण पर सांस्कृतिक नृत्य, रैली और पानी की पाठशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए जल बचाने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शांति बाई त्रिपुरे, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष पूनऊराम फूलकैरे, जनपद सदस्य श्यामलाल चंद्रवशी, पवन तुलावी, ग्राम पंचायत चिल्हाटी की सरपंच डिम्पल मंडावी, सरपंच कन्हैया नेताम, टिकम सिंह ठाकुर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, संत लाल देशलहरे, परियोजना अधिकारी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही जल ग्रहण समिति के सदस्य और क्षेत्र के जल ग्रहण परियोजना, अम्बागढ़ चौकी के 10 ग्रामो के कृषक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 50 महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने जल संरक्षण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दिखाई और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन जल संरक्षण को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जो न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल के महत्व को समझाने में सहायक साबित होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

15 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

19 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

24 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

28 minutes ago
CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

44 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

52 minutes ago