रायगढ़ । रायगढ़ जिले में पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्रामीण से अवैध वसूली के आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
ग्रामीण ने शिकायत में बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों ने महुआ शराब बनाने और बेचने का झूठा आरोप लगाकर उस पर छोटा केस बनाकर छोड़ने के बदले पैसे मांगे। पीड़ित ने दावा किया कि यह पूरी साजिश सिर्फ उगाही के इरादे से रची गई थी।
जांच में खुली लापरवाही, एसपी ने लिया एक्शन
प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी और दोनों आरक्षकों की लापरवाही और अनुचित कार्रवाई की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को रक्षित केंद्र रायगढ़ में अटैच कर दिया गया है।
साइबर डीएसपी करेंगे निष्पक्ष जांच
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए साइबर शाखा के उप पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रायगढ़ पुलिस की यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक जरूरी कदम मानी जा रही है।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…