कोरबा। जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 7 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन का चालक नाबालिग है और छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान नाबालिग चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंबे से टकरा गई। इस हादसे में 7 बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, अब सवाल यह उठ रहा है कि, चालक नाबालिग था तो उसे वैन चलाने की अनुमति स्कूल प्रबंधन ने क्यों दी? और अब स्कूल प्रबंधन क्या करवाई करेगा।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…