छत्तीसगढ़

CG : परिवार नियोजन की जनजागरुकता के लिए कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सारथी वाहन को किया रवाना

कोरिया, जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चार दिसंबर 2024 तक मनाया जाएगा।

आज कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के जन जागरूकता एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रचार- प्रसार हेतु सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि यह वाहन हाट-बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे, ग्राम पंचायत, धान खरीदी केंद्र आदि स्थानों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय, बैकुंठपुर में परिवार नियोजन की समस्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2024 की थीम हैं- श्आज ही शुरूआत करें, पति पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करेंश्। उन्होंने बताया इसके माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी साधन (महिला और पुरुष नसबंदी) और अस्थायी साधन (अंतरा, छाया, पीपीआईयूसी डी, आईयूसीडी, कंडोम आदि गर्भनिरोधक साधन) के बारे में समुदाय को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पुरूष नसबंदी कराने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। इसके अलावा  एएनएम, मितानिन के द्वारा भी नसबंदी सम्बंधी जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी  रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…

26 minutes ago
CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…

30 minutes ago
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

सिवनी  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…

35 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

49 minutes ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

1 hour ago