छत्तीसगढ़

CG : बर्थडे पार्टी के दौरान आतिशबाजी का विरोध,

धमतरी। शहर के दानीटोला वार्ड में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। तेज आवाज़ में पटाखे फोड़ने से नाराज़ होकर विरोध जताने गए एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।

मृतक की पहचान नरेश माली के रूप में हुई है जो मोहल्ले में हो रहे शोर-शराबे से परेशान होकर वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हेमंत सोम अपने दोस्तों दिनेश सोम और प्रदीप साहू के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा था और तेज आवाज में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इन पटाखों से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही थी। नरेश माली ने जब विनम्रता से पटाखे न फोड़ने की समझाइश दी तो आरोपी गुस्से में आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बहस के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर नरेश माली को “सबक सिखाने” की साजिश रची। कुछ ही देर बाद नरेश पर चाकू से एक के बाद एक पांच बार ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर रूप से घायल नरेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी  रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…

1 hour ago
CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…

1 hour ago
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

सिवनी  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…

1 hour ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

1 hour ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

2 hours ago