दंतेवाड़ा. जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के कोड़ेनार पंचायत से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला को बीच सड़क पर पड़ोस में रहने वाली महिला और परिवार के लोगों ने बुरी तरह से पीटा. इतना ही नहीं सड़क पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इससे आहत होकर महिला ने घर में जाकर फांसी लगा ली. इधर मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने घटना को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया. थाने का घेराव कर नारेबाजी भी की.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका लाल दाई और मीना बाघ का काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मीना को शक था कि लाल दाई का उसके पति से संबंध है. इस बात को लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है. वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह का आरोप लगाकर दोनों महिलाओं में आए दिन तू तू मैं मैं होती थी. आज तो मीना बाघ और परिवार की चार और महिलाओं ने हद ही पार कर दी. उसे बुरी तरह से पीटा और बीच सड़क पर उसके कपड़े भी फाड़ डाले. थाने के सामने शव रखकर हंगामा इस घटना के बाद पूरे गांव का माहौल खराब हो गया है. परिजन और गांव के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. शव को थाना के सामने रखकर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि कारवाई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी इसलिए पहले पोस्टमार्टम हो जाने दें. इस मामले में जो भी दोषी है उन सभी पर कार्रवाई होगी.
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…
धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…