बिलासपुर। बिलासपुर में संचालित बार में आबकारी विभाग की मिलीभगत से मध्यप्रदेश और हरियाणा से शराब की सप्लाई की जा रही है। आबकारी विभाग के रायपुर की टीम ने हैवन्स पार्क बार में दबिश देकर 9 बॉटल महंगी शराब बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिलासपुर के बार सहित होटलों में मध्यप्रदेश के साथ ही हरियाणा की शराब खपाई जा रही है। इसका खुलासा आबकारी विभाग की कार्रवाई से हुआ है।
दरअसल, विभाग के अफसरों को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर के कुछ होटल और बार में दूसरे राज्यों से शराब की सप्लाई की जा रही है। आबकारी आयुक्त के आर संगीता के निर्देश पर राज्यस्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने हैवन्स पार्क हॉटल में दबिश दी। इस दौरान तलाशी लेने पर हरियाणा की शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में बार के मैनेजर अजय कुर्रे से 9 बॉटल शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
शहर के बार और होटल में दूसरे राज्यों की शराब सप्लाई और अवैध बिक्री को लेकर स्थानीय अफसरों की भूमिका पर सवाल उठ रहा है।
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…