छत्तीसगढ़

CG : रेप का वीडियो टीचर ने किया वायरल, विभाग से निलंबन आदेश जारी

जांजगीर। नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्याख्याता को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता के खिलाफ थाने में अपराध भी दर्ज किया गया है। घटना जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सूर्यकांत कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तिलई ब्लॉक अकलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। पीड़िता पढ़ाई के साथ ही नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप से हुई। सूर्यकांत कश्यप ने युवती को अच्छी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवाने की बात कहकर झांसे में लिया। फिर उसे नौकरी के संबंध में बात करने के लिए अपने घर बुलाया। युवती जब व्याख्याता के घर पहुंची तब व्याख्याता ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकत से परेशां होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। गंभीर मामले के चलते व्याख्याता सूर्यकांत कश्यप को निलंबित कर दिया गया है।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/teacher-made-rape-video-viral-department-issued-suspension-order-3840670
kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

5 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…

12 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर…

12 minutes ago
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं…

18 minutes ago
CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को…

19 minutes ago
CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

32 minutes ago