शहडोल के बुढ़ार में कोयला खदान धंसी, दबकर दंपती की मौत

शहडोल

शहडोल के बुढ़ार थाना इलाके में अवैध कोयला खदान धंस गई। इसमें दबकर दंपती की मौत हो गई। उनकी पहचान ओमकार यादव उर्फ भौतु (40) और उनकी पत्नी पार्वती यादव (36) के रूप में हुई है।

हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे धनगवां गांव में हुआ। खनन माफिया ने इसे छिपाने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब मामला सामने आया।

जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। देर रात जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के बाद अन्य मजदूर भाग निकले बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया- दंपती खदान में घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंसने से दोनों दब गए। हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूर भाग निकले। गांव में सूचना पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे।पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने खदान में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई। इस पर अधिकारियों ने जेसीबी से खुदाई कराई। हालांकि, दंपती के अलावा कोई और शव नहीं मिला।

जेसीबी से ध्वस्त कीं इलाके की सभी खदानें कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में चल रहीं ऐसी सभी खदानों को बंद करने के निर्देश दिए। तुरंत एक्शन में आते हुए प्रशासनिक अमले ने जेसीबी की मदद से खदानों को बंद करने का काम शुरू कर दिया, जो रातभर चला।

ग्रामीण बोले- लंबे समय से चल रहा अवैध खनन ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से कोयले की अवैध खदानें चल रही हैं। हर दिन कई मजदूर सुरंग के अंदर घुसकर कोयला निकालने का काम करते हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कलेक्टर ने कहा- जांच होगी, अवैध खदानें होंगी बंद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा- धनगवां गांव में मिट्टी धंसने से दंपती की मौत हुई है। मौके पर अवैध रूप से कोयले की खुदाई की जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अवैध खदानों को बंद करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…

3 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…

9 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार के 3 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सेंटर व स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन…

राजनांदगांव : पटरी पार के 3 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सेंटर व स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन…

राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय…

14 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षामंत्री के प्रभार जिले में ही अटैचमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव : शिक्षामंत्री के प्रभार जिले में ही अटैचमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव , शिक्षा मंत्रालय से अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों…

19 minutes ago
CG : महिलाओं से एक करोड़ की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिरों को दबोचा …

CG : महिलाओं से एक करोड़ की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिरों को दबोचा …

धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया…

19 minutes ago
CG : आज समोदा को CM विष्णुदेव साय देंगे बड़ी सौगात …

CG : आज समोदा को CM विष्णुदेव साय देंगे बड़ी सौगात …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से…

23 minutes ago