CG : वीवीपैट एवं ईवीएम का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण संपन्न

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया, मशीनों की सुरक्षा व कार्यप्रणाली की हुई गहन जांच

एमसीबी/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी  Manual on Electronic Voting Machine and VVPAT  के अनुरूप जिले में बुधवार को वीवीपैट (VVPAT ) एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ संपन्न कराया गया।


निरीक्षण के दौरान वीवीपैट एवं ईवीएम मशीनों की भौतिक स्थिति, सील की सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित भंडारण व्यवस्था तथा तकनीकी कार्यप्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मशीनें निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं उपयोग के लिए पूर्णतः सक्षम हैं। पूरी प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि या संदेह की संभावना न रहे।


इस अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की उपस्थिति में निरीक्षण कार्य संपन्न हुआ। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर निरीक्षण प्रक्रिया में सहभागी बनाया गया, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि आशिष सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि भावेश जैन, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि हरिशंकर, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा तथा जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


निरीक्षण के उपरांत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रक्रिया को संतोषजनक, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न बताया। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव एवं निगरानी व्यवस्थाओं पर भी संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाता है। यह व्यवस्था न केवल तकनीकी रूप से मशीनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करती है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को भी मजबूती प्रदान करती है।


उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का त्रैमासिक निरीक्षण निर्वाचन आयोग की अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके माध्यम से मशीनों की सतत निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, ताकि भविष्य में होने वाले निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं विश्वसनीय रूप से संपन्न हो सकें।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago