छत्तीसगढ़ में अब तक 881.4 मि.मी. औसत बारिश, बलरामपुर सबसे आगे और बेमेतरा सबसे पीछे

छत्तीसगढ़ में अब तक 881.4 मि.मी. औसत बारिश, बलरामपुर सबसे आगे और बेमेतरा सबसे पीछे

राज्यभर में बारिश का आंकड़ा 881.4 मि.मी. तक पहुँचा, बलरामपुर में सर्वाधिक वर्षा

छत्तीसगढ़ में झमाझम: बलरामपुर में 1273.7 मि.मी. तो बेमेतरा में सबसे कम 430.9 मि.मी. बारिश दर्ज

रायपुर

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 881.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1273.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 430.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
 
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 753.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 618.8 मि.मी., गरियाबंद में 739.1 मि.मी., महासमुंद में 647.5 मि.मी. और धमतरी में 784.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 839.3 मि.मी., मुंगेली में 824.7 मि.मी., रायगढ़ में 1050.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 713.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1034.9 मि.मी., सक्ती में 913.2 मि.मी., कोरबा में 848.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 847.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 713.5 मि.मी., कबीरधाम में 623.8 मि.मी., राजनांदगांव में 787.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1129.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 657.2 मि.मी. और बालोद में 952.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 629.6 मि.मी., सूरजपुर में 960.2 मि.मी., जशपुर में 868.0 मि.मी., कोरिया में 982.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 881.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1259.6 मि.मी., कोंडागांव में 829.1 मि.मी., कांकेर में 1035.3 मि.मी., नारायणपुर में 1123.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1197.4 मि.मी., सुकमा में 955.7 मि.मी. और बीजापुर में 1180.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

23 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

23 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

28 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

37 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

43 minutes ago
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

रायपुर गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं - उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री  विजय…

46 minutes ago