रतलाम हमले के बाद कांग्रेस की मांग: जीतू पटवारी की सुरक्षा बढ़ाई जाए

भोपाल 

 मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले ने पार्टी नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। रतलाम में कांग्रेस नेता की सुरक्षा में हुई चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग होने लगी है। पूर्व कानून मंत्री व कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी पार्टी के चीफ हैं, उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसका ध्यान रखना चाहिए।

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि जीतू पटवारी कांग्रेस के पीसीसी चीफ हैं, किसी भी पार्टी के नेता हो, उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसका ध्यान रखा जाए। हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए।

दरअसल, रतलाम जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ जन समर्थन रैली में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को धाकड़ समाज के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। महू नीमच हाइवे पर धाकड़ समाज के लोगों ने जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। धाकड़ समाज का विरोध देख पटवारी गाड़ी से नीचे उतरे और अपने बयान को लेकर माफी मांगी। इसके साथ ही उनके गाड़ी के अज्ञात लोगों ने कांच भी फोड़ दिए।

क्या है पूरा मामला

जीतू पटवारी ने विगत दिनों बीजेपी के नेता मनोहर लाल धाकड़ के 8 लेन कांड को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर धाकड़ समाज के लोग विरोध कर रहे थे। अपने बयान पर पटवारी ने धाकड़ समाज के लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि अगर आप लोगों को मेरे बयान से ठेस पहुंची हो तो सॉरी मैं आपसे माफी मांगता हूं। मैं भी धाकड़ हूं धाकड़ समाज से ही हूं कोई गलती हुई हो तो क्षमा मांगता हूं। जिसके बाद धाकड़ समाज के लोगों से गले मिलकर पटवारी रतलाम जन समर्थन रैली में पहुंचे। इस दौरान पटवारी के गाड़ी के कांच भी अज्ञात लोगों ने कांच फोड़ दिए।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: jitu ptwaari

Recent Posts

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

7 minutes ago
CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…

13 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…

24 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…

25 minutes ago
CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

CG : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, 3 वर्ष की कैद …

अंबिकापुर/रायपुर: एसीबी विशेष न्यायालय ने रिश्वत लेते पकड़े गए में लिपिक व्ही०के० सिन्हा को 03…

27 minutes ago
CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…

31 minutes ago