लोकसभा चुनाव के लिए आयोग की तैयारी, अब कम मतदान वाले क्षेत्रों में घर-घर संपर्क

भोपाल
अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ-साथ घर-घर संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें उन मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया था अभियान
विधानसभा चुनाव के समय मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां संचालित की थीं। इसमें मतदाताओं से दो-तीन बार संपर्क किया गया। मतदाता मार्गदर्शिका भी घर-घर बंटवाई। इसके बाद भी लगभग 30 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां मतदान 75 प्रतिशत से कम रहा।

 मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलेगा
चार विधानसभा क्षेत्र (जोबट में 54.37, भिंड में 58.24, ग्वालियर पूर्व में 57.94 और भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 59.11) तो ऐसे रहे, जहां मतदान का प्रतिशत 60 प्रतिशत से भी कम रहा। ऐसे सभी क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कही ये बात
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम पर ध्यान दें। मतदान प्रतिशत बढ़े, इसको लेकर मतदान केंद्र चिन्हित करके काम किया जाए, ताकि सार्थक परिणाम मिल सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर…

23 minutes ago
बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का…

36 minutes ago
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को…

40 minutes ago
सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सरगुजा…

54 minutes ago
शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब-तब अपने अलग अंदाज और बातचीत को लेकर सुर्खियों…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल…

1 hour ago