कांग्रेस ने हार की समीक्षा के लिए प्रत्याशियों को बुलाया भोपाल,भाजपा सांसद दिल्ली रवाना

भोपाल

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आगे की अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा जहां जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाकर नेता का चयन करने की तैयारी में हैं। वहीं कांग्रेस अपनी करारी हार को लेकर मंगलवार को सभी प्रत्याशियों के उनकी हार का कारण जानने का प्रयास करेगी। इन सब के बीच आज से शुरू हुए लोकसभा  सत्र के लिए वे सांसद भी दिल्ली रवाना होने वाले हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़े थे।

भाजपा विधायक दल की बैठक कब की जाएगी फिलहाल यह तय नहीं हैं। सोमवार को अधिकांश विधायक अपने क्षेत्रों में ही रहेंगे। इसी बीच दिल्ली और मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं के समंवय से विधायक दल की बैठक कब की जाना है यह तय किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि एक-दो दिन में भाजपा विधायक दल की बैठक बुला सकती है। इस बैठक में सर्वसम्मति से नेता का चुना जाएगा।  इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं विधानसभा का चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद गणेश सिंह भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन सभी के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रात तक दिल्ली पहुंचेंगे।

कल होगी समीक्षा
इधर कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी 230 प्रत्याशियों को मंगलवार को भोपाल तलब किया है। कमलनाथ ने कहा कि मंगलवार सभी हारे हुए प्रत्याशी और कांग्रेस के विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करुंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

CG : कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 लोगों की हालत नाजुक …

कवर्धा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो…

2 minutes ago
CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : पिकअप ने रौंदा, सरगुजा में दो युवकों की दर्दनाक मौत …

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित बासेन में रविवार रात करीब…

5 minutes ago
CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

CG : सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवागमन बंद …

भिलाईनगर। रेलवे विभाग ने सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य किए…

8 minutes ago
CG : केजव्हील ट्रैक्टरों को सड़क में चलाने पर सख्ती …

CG : केजव्हील ट्रैक्टरों को सड़क में चलाने पर सख्ती …

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

16 minutes ago
CG : खम्हारडीह थाने में समझौता रुकवाकर जबरन FIR …

CG : खम्हारडीह थाने में समझौता रुकवाकर जबरन FIR …

रायपुर। राजधानी के थाना खम्हारडीह से जुड़ा एक मामला पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा…

20 minutes ago
CG : कार ड्रायविंग, मशरूम उत्पादन और मिस्त्री की फ्री ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों से आवेदन आमंत्रित …

CG : कार ड्रायविंग, मशरूम उत्पादन और मिस्त्री की फ्री ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों से आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीणों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…

24 minutes ago