कांग्रेस नेता बैजनाथ ने की फिर से भाजपा में वापसी, बोले- महाराज ने बुलाया तो आ गया

शिवपुरी

 विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव की 9 महीने में ही भाजपा में वापसी हो गई। उन्होंने बुधवार रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इसके पहले बैजनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और भाजपा कार्यालय पहुंचे।

बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि मुझे कांग्रेस में आठ नौ महीने हो गए हैं। मैंने इनका कार्यक्रम देखा है। कोलारस में कांग्रेस को सिर्फ एक नेता जयकिशन मांझी चलता है। उसने जो कह दिया वह होता है किसी कार्यकर्ता की कोई वैल्यू नहीं है। भले ही में कांग्रेस में चला गया था लेकिन उनका (सिंधिया) बहुत मान सम्मान था।

15 दिन पहले मैं दिल्ली गया था और उनसे कहा था जिस दिन आपका लोकसभा में टिकट फाइनल हो जाएगा मैं वापस आ जाऊंगा।

महाराज ने बुलाया है तो मैं आ गया

जब बैजनाथ से पूछा गया कि आपने भाजपा छोड़ते समय कहा था कि मुझे घुटन हो रही है तो फिर वापसी क्यों? इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कहा था मुझे कुछ लोगों से तकलीफ हो रही है जिसके कारण में कांग्रेस में गया था। अब महाराज ने बुलाया है तो मैं वापस आ गया।

कांग्रेस में विधायकी के लिए जाने के सवाल पर बैजनाथ यादव ने कहा कि मेरे परिवार और रिश्तेदारों की इच्छा थी कि अब उम्र हो गई है इसलिए एक बार विधायक का चुनाव लड़ो तो मैं कांग्रेस में गया और सम्मान के साथ टिकट लेकर चुनाव लड़ा। उल्लेखनीय है कि बैजनाथ सिंह के पहले सिंधिया समर्थक राकेश जैन अमोल और पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत भी भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago