एक जुलाई से विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी, आज विधायक दल की बैठक

भोपाल
एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। तत्कालीन शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसको लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी है, जिस पर अंतिम निर्णय आज भोपाल में होने वाली विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि सरकार सदन में नर्सिंग घोटाले पर चर्चा से बचना चाहती है, इसलिए तीन जुलाई को बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी दिन नर्सिंग घोटाले से जुड़े प्रश्न लगे हैं लेकिन हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों पर हो रहे अत्याचार, कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य विषयों को उठाया जाएगा।

बड़े मगरमच्छों को बचा रही सरकार
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि नर्सिंग घोटाले में सरकार छोटे-छोटे लोगों पर कार्रवाई करके बड़े मगरमच्छों को बचा रही है। तत्कालीन मंत्री का क्या दायित्व था। उनका त्यागपत्र क्यों नहीं लिया जा रहा है। सरकार ने इतने घपले-घोटाले किए पर कोई दायित्व लेने के लिए तैयार नहीं है। केवल लीपापोती की जा रही है। विधानसभा में इस मुद्दे को हमारा दल जोर-शोर से उठाएगा।

kgnews

Recent Posts

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…

10 minutes ago
मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…

11 minutes ago
CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…

15 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…

17 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

20 minutes ago