कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्प्री-2025 योजना को मिली मंजूरी

भोपाल 
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए “स्प्री 2025” यानि स्कीम टू प्रमोट रजिस्ट्रेशन ऑफ इम्प्लॉयर्स/इम्प्लॉयीज योजना को स्वीकृति दी है। इस निर्णय की घोषणा शिमला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित 196वीं ईएसआई निगम की बैठक में की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की।

संयुक्त निदेशक श्री निश्चल कुमार नाग, प्रभारी, उप क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्प्री योजना का उद्देश्य ईएसआई अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अब तक पंजीकृत नहीं हुए प्रतिष्ठानों एवं श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके अंतर्गत नियोक्ता डिजिटल माध्यमों जैसे- ESIC पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल, MCA पोर्टल से अपने प्रतिष्ठान एवं कर्मचारियों का पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से वैध माना जाएगा। पंजीकरण की तिथि से पूर्व की अवधि के लिए कोई देनदारी, योगदान या रिकॉर्ड की मांग नहीं की जाएगी और कोई निरीक्षण या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, जो पहले अपंजीकरण की स्थिति में संभावित थी।

स्प्री योजना का प्रमुख उद्देश्य पिछली देनदारियों के भय को समाप्त कर स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना है, इससे कॉन्ट्रेक्ट, अस्थायी और अनियमित श्रमिकों को भी स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे। इस योजना के अंतर्गत नकद लाभ (बीमारी, मातृत्व, चोट या मृत्यु की स्थिति में), कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए चिकित्सा सेवाएं, दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा जैसे विकलांगता लाभ, पेंशन आदि लाभ उपलब्ध होंगे।

यह योजना उन नियोक्ताओं पर लागू होगी जिनके प्रतिष्ठानों यानि कारखानें, दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट, रोड ट्रांसपोर्ट, निजी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, समाचार पत्र, नगर निगमों के ठेका कर्मचारी आदि में 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे संस्थानों पर भी यह योजना लागू होगी जो अब तक ईएसआई अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हुए हैं अथवा वह अपने सभी पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं कर पाए हैं।

संयुक्त निदेशक श्री नाग ने बताया कि यह योजना सर्वसमावेशी सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ावा देती है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिये भी अनुकूल है। योजना की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, सरल और पारदर्शी है। उन्होंने राज्य के सभी पात्र नियोक्ताओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया, जिससे वे न केवल कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें बल्कि अपने कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य व सामाजिक संरक्षण भी प्रदान कर सकें।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल…

4 minutes ago
CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के…

7 minutes ago
​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री…

15 minutes ago
राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव l गंदे पानी की आ रही शिकायत को दूर करने नगर निगम मोहारा के…

29 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव| जिले में बारिश की झड़ी थम गई है। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश ही दर्ज…

32 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

अंबागढ़ चौकी l नगर के खस्ताहाल शैक्षणिक संस्थाओं के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष…

35 minutes ago