भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर प्रति शनिवार को अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई करते हैं। उन्होंने शनिवार को जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, खाद्य, नगर निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निदान निर्धारित समय सीमा में करने की बात कही। उन्होंने जन सुनवाई में आई जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने, वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्रमवार एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अनेक मामलों में मोबाइल फोन से संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्थित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…