जल-प्रदाय योजनाओं के बेहतर संधारण के लिए अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों पर नजर रखें : मुख्यमंत्री चौहान

जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण अंचलों में जल-प्रदाय योजनाओं के बेहतर संधारण पर जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निरंतर नजर रखने के निर्देश दिये हैं। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यों की निगरानी भी करें। मुख्यमंत्री समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की 23 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिए कि जल निगम के साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्य-क्षेत्र में नागरिकों से सतत संवाद स्थापित किया जाये। नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रचार गतिविधियों से नागरिकों में पानी की बचत, जल-प्रदाय योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए उनके बेहतर रख-रखाव और जन-सहयोग से बाधा रहित जल-प्रदाय को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किये जाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में जल निगम द्वारा परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली की वर्तमान स्थिति के अध्ययन, आकल्पन,विकास कार्यान्वयन, वार्षिक रख-रखाव और सेवा के लिए अपनाई गई प्रक्रिया और समूह जल-प्रदाय योजनाओं के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई के चयन संबंधी कार्य की जानकारी दी गई। वित्तीय मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के चयन, समूह जल-प्रदाय योजनाओं के संचालन, संधारण के लिए पर्यवेक्षण ओर गुणवत्ता नियंत्रण पर भी चर्चा हुई।

जिला खनिज प्रतिष्ठान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज जिला खनिज प्रतिष्ठान से विकास कार्यों के संचालन के संबंध में बैठक भी हुई। बैठक में खनिज साधन और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। बैठक में डीएमएफ से पूर्व में हुए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा हुई।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

25 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

54 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

1 hour ago