यात्रियों के लिए खुशखबरी! इंदौर- कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, खुशी से झूमे यात्री

इंदौर

पश्चिम मध्य रेलवे के नित नए नवाचार से यात्री सुविधाओं का लाभ लगातार मिल रहा है. रेलवे की नई और स्पेशल ट्रेनों से लोगों को खूब फायदा हो रहा है. खास तौर पर सावन में बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

ट्रेनों के जरिये महाकाल के दर्शन के लिए भी लोग बड़ी संख्या में कोटा से जा रहे हैं. ऐसे में रेलवे ने एक और नई पहल की है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है.

30 जुलाई से 20 अगस्त के बीच चलेगी ट्रेन
रेल प्रशासन सावन मेले के मौके पर यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से कोटा से इंदौर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन का संचालित कर रही है. यह स्पेशल गाड़ी दोनों दिशाओं में 30 जुलाई से 20 अगस्त के बीच मंगलवार साप्ताहिक रूप में 4-4 ट्रिप चलेगी.

गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-इंदौर-कोटा स्पेशल, कोटा से दोपहर 14.10 बजे प्रस्थान करेगी और रात 21.00 बजे इंदौर पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में इंदौर से रात 22.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा सुबह 06.25 बजे पहुंचेगी.

 इन स्टेशोनों पर होगा ठहराव
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा से इंदौर के बीच रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट, महिदपुर, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशन पर रुकेगी.

एसी और जनरल समत कुल 22 कोच
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी- कोटा रोहित मालवीय ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम एसी  1 कोच, वातानुकूलित सेकेण्ड एसी 2 कोच, वातानुकूलित थर्ड एसी 6 कोच, वातानुकूलित इकोनामी थर्ड एसी 1 कोच, स्लीपर 6 कोच, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 1 एसएलआर और 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगे.

सभी संबधित स्टेशनों और इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है. यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि इस स्पेशल ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 औरे ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें ताकी असुविधा नहीं हो.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

6 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

10 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

16 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

19 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

27 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

29 minutes ago